यूपी

ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On सितम्बर 20, 2026
1 min read 1.2k views
ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी

लखनऊ, 20 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी में वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश श्रीवास्तव पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उनके भाजपा के प्रकोष्ठ के निर्माण और उसके संयोजन के लिए प्रदेश प्रकोष्ठ संकुल के संयोजक पद की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

ओम प्रकाश श्रीवास्तव संगठन के कुशल शिल्पी माने जाते है। भाजपा ने इसके पूर्व भी इन्हें सभी प्रकोष्ठों का प्रदेश प्रभारी बनाया था। ओम प्रकाश श्रीवास्तव इससे पहले काशी प्रांत के संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

उनके बतौर संगठन मंत्री काशी प्रांत के सभी जनपदों में भाजपा के संगठन निर्माण में बड़ी मजबूती प्रदान की थी। मूल रूप से गोरखपुर जनपद के रहने वाले ओम प्रकाश श्रीवास्तव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बाल्यकाल से जुड़े रहे और उसका प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद संघ की सहमति से भाजपा के मूल संगठने से जुड़े और भाजपा संगठन को मजबूद करने के लिए अपनी सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news