लखनऊ को जल्द मिलेगी गोमती बायो डायवर्सिटी पार्क की सौगात

लखनऊ, 9 सितंबर 2026। लखनऊ को जल्द ही गोमती बायो डायवर्सिटी पार्क की सौगात मिलने जा रही है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पार्क का निरीक्षण कर 15 अक्टूबर तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं, जिसके बाद यह पार्क नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क शहर को हरियाली देने के साथ ही युवाओं को जैव-विविधता से रूबरू कराएगा।

गोमती बायो-डाइवर्सिटी पार्क को देशी एवं प्रवासी पक्षियों के प्राकृतिक निवास के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। गोमती नदी के बेसिन में पाये जाने वाले पौधों की विभिन्न प्रजातियां, जो वर्तमान में विलुप्त होने की कगार पर हैं। उन्हें एकत्रित करके पार्क में संरक्षित किया जा रहा है।

यह पार्क ईको-टूरिज्म के साथ ही शैक्षिक दृष्टिकोण से भी अहम साबित होगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 तक सभी कार्य पूर्ण कराकर पार्क खोलने के निर्देश दिये गये हैं।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के अपग्रेडेशन कार्य के अंतर्गत अर्थ ब्लॉक में 150 लोगों की क्षमता का अत्याधुनिक मीटिंग हॉल विकसित किया जा रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष ने 30 सितम्बर तक मीटिंग हॉल तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

IGP के सैटर्न ब्लॉक में रेनोवेट किये जा रहे 600 लोगों की क्षमता के मैरिज हॉल को 25 अक्टूबर तक संचालित करने की टाइमलाइन निर्धारित की गयी है।