यूपी

प्रेमचंद मौर्य बने प्रतापगढ़ के नये एडीएम

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 3, 2026
1 min read • 1.2k views
प्रेमचंद मौर्य बने प्रतापगढ़ के नये एडीएम

प्रतापगढ़, 3 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश शासन ने पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य को प्रतापगढ़ का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया है। वे अभी तक जालौन में एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) के पद पर पदस्थ रहे। उन्हें वहां से प्रतापगढ़ का नया एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। प्रतापगढ़ के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रहे आदित्य कुमार प्रजापति को मेरठ का एडीएम नगर बनाया गया है।

प्रतापगढ़ के नये एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेमचंद्र मौर्य मूल रुप से अम्बेडकरनगर जिले के आलापुर के रहने वाले हैं। स्वभाव से मृदुभाषी पीसीएस अधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य से प्रतापगढ़ को ढेर सारी उम्मीदें हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।