• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ के साहित्यकार डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव हरिद्वार में सम्मानित
प्रतापगढ़ के साहित्यकार डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव हरिद्वार में सम्मानित

प्रतापगढ़ के साहित्यकार डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव हरिद्वार में सम्मानित

प्रतापगढ़, 9 सितंबर 2025। प्रतापगढ़ के साहित्यकार डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को हरिद्वार में सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय के संरक्षण एवं संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक केशव पांडेय के संयोजन में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय रूड़की परिसर, हरिद्वार में प्रदान किया गया। डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव पी.बी.कालेज के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रतापगढ़ जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार हैं। उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए दिव्य मां गंगा सेवा मिशन हरिद्वार-उत्तराखंड के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।

इस मौके पर मां गंगा की निर्मलता में चुनौतियां-समाधान एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर सेमिनार तथा शोधपत्रों का वाचन भी किया गया। भक्ति और साहित्य के समागम के साथ विद्वतजनों की उपस्थिति में समारोह ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. शिशिर पाण्डेय, वाइस चांसलर-रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ. नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर जी, स्वामी आशुतोष महाराज, सिविल एविएशन विभाग भारत सरकार के पूर्व अधिकारी ललित कुमार सक्सेना, महंत महेश रहे।

इस गौरवशाली ऐतिहासिक समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून के वाइस चांसलर- प्रोफेसर डॉ. अरूण कुमार त्रिपाठी ने की।