कामधेनु को देखने मनोहर गौशाला पहुंचे वेटिवर फाउंडेशन के डायरेक्टर

13-April-2024

रायपुर। मनोहर गौशाला खैरागढ़ के कामधेनु गाय सौम्या की चर्चा चेन्नई तक है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तमिलनाडु प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड के सदस्य, इंडिया इंडो​नेसिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन के सचिव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र गुरुमूर्ति नटराजन, चेन्नई इंडिया वेटिवर फाउंडेशन के डायरेक्टर पीएन सुब्रमण्यम अपने मित्रों के साथ मनोहर गौशाला पहुंचे।


वे अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे और करीब दो घंटे यहां बिताया। कामधेनु माता के दर्शन कर उन्होंने मनोहर गौशाला के ट्रस्टी पदम डाकलिया (अखिल जैन) से इस संबंध में पूरी जानकारी ली। इसके अलावा पशु चिकित्सालय एवं गौशाला द्वारा बनाए गए जंगल का उनकी टीम ने अवलोकन किया। गुरुमृर्ति, सुब्रमण्यम ने मनोहर गौशाला को अद्भुत बताया।


उन्होंने गौ मूत्र एवं गोबर से जैविक खाद बनाने की विधि के बारे में जानकारी भी ली। इसके अलावा गौशाला में चल रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की। गौशाला में की गई व्यवस्था, साफ-सफाई एवं गौ वंश के रखरखाव की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि ऐसा तो डेयरी वाले भी गौवंश को नहीं रख सकते। मनोहर गौशाला में गायों के लिए विशेष सुविधा है।


फसल अमृत की चर्चा के लिए बुलाया

ट्रस्टी पदम डाकलिया ने मनोहर गौशाला में होने वाले रिसर्च व यहां से तैयार किए गए उत्पाद के संबंध में टीम को जानकारी दी। फसल अमृत की विशेषता पर टीम ने उसकी सराहना की। चेन्नई इंडिया वेटिवर फाउंडेशन के डायरेक्टर पीएन सुब्रमण्यम ने डाकलिया को फसल अमृत के संबंध में चर्चा करने के लिए उनके दिल्ली ऑफिस आमंत्रित किया।


Related News
thumb

छत्तीसगढ के जगदलपुर में छिपा था महादेव सट्टेबाजी ऐप का आरोपी साहिल खान

महादेव सट्टेबाजी ऐप का आरोपी एक्टर साहिल खान छत्तीसगढ के जगदलपुर में छिपा था। गिरफ्तारी से बचने वह अपना लोकेशन बार बार बदल रहा था। 27 अप्रैल 2024 क...


thumb

भूजल का दोहन कर शुद्ध पेयजल को प्रदूषित कर रहा नगर निगम रायपुर

गंभीर पेयजल संकट की आहट के बाद भी रायपुर नगर निगम प्रशासन लगातार ऐसा कार्य कर रहा है जिससे भूजल का दोहन हो रहा है और शुद्ध पेयजल प्रदूषित हो रहा है...


thumb

महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड दुबई में बैठकर भारत से मंगाते थे सिम...

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले में एक और खास जानकारी सामने आई है। दुबई में बैठे इस सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड फर्जी कंपनी को आधार बनाकर...


thumb

पृथ्वी को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा

पृथ्वी जो सौर मण्डल में सूर्य से तीसरा एक मात्र ग्रह है, के संरक्षण के लिए वर्तमान साल 2024 में जारी की गई थीम पृथ्वी बनाम प्लास्टिक पर एसीसी लिमिट...


thumb

पीईकेबी खदान के रेकलैमेड क्षेत्र में किया गया 400 से अधिक पौधों का ...

अदाणी फाउंडेशन द्वारा जिले के उदयपुर ब्लॉक में 22 अप्रैल 2024 को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ‘पृथ्वी बनाम प्लास्टिक’ पर अदाणी इन...


thumb

महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने दो बड़े किरदारों को दबोचा

ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी रितेश यादव और राहुल वकटे को दिल्ली और गोवा से गिरफ्तार ...