अयोध्या में छत्तीसगढ़ के पंथी कलाकारों ने दी मनोरम प्रस्तुति

04-March-2024

अयोध्या। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल के विराजमान होने के बाद हर तरफ उत्सव का माहौल है। सुबह से शाम देर रात तक राममय भक्ति संगीत चलते रहता है। इसी कड़ी में 2 और 3 मार्च 2024 को भक्ति उत्सव सोन चिरैया नाम से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुति दी। श्रीराम की पैड़ी अयोध्या में यह आयोजन केनरा बैंक एवं सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से सम्पन्न हुआ।


माता कौशल्या धाम चंदखुरी समीप ग्राम कुटेसर के उपकार पंथी लोकनृत्य दल के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। उपकार पंथी कलाकार सलीम जांगड़े ने बताया छत्तीसगढ़ में जन्मे महान संत गुरु घासीदास की आराधनामय नृत्य गीत पंथी लोकनृत्य हैं। तुलसी उद्यान पार्क अयोध्या में 2 मार्च को 16 सदस्यों द्वारा लोकनृत्य पंथी की मनोरम प्रस्तुति दिया गया।


उपकार पंथी देश के विभिन्न राज्यों में लगातार लोकनृत्य पंथी के जरिए से गुरु घासीदास के बताय उपदेश को लोगों तक पहुंचाते आ रहें हैं। आयोजनकर्ता ने उपकार पंथी के संयोजक दिनेश जांगड़े को प्रस्तुति के बाद प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व सभी साथियों को शुभकामनाएं साथ आगे के कार्यक्रमों के लिए बधाई भी दिया गया।


Related News
thumb

अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में पहुंचे अभिनेता रूबल जैन

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे 7-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2024) के...


thumb

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा

12 हजार से अधिक छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों से ली प्रेरणा


thumb

विकास मिश्रा के साथ जमेगी आम्रपाली दुबे की जोड़ी

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिल्म एक नई सुबह में विकास मिश्रा के साथ नजर आएंगी। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ए...


thumb

अक्षरा सिंह की फिल्म का गाना हंसी का खजाना रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फिल्म अक्षरा का गाना हंसी के खजाना रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह और सिंगर ममता राउत का एजुकेशनल गाना...


thumb

परिणीति चोपड़ा ने 15 किलो बढ़ाया अपना वजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए अपना वजन 15 किलो बढ़ाया। बॉलीवुड फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला मे...


thumb

टॉप गोल्ड टी के लिए निकिता चौहान ने किया फोटो शूट

टॉप ग्रुप ऑफ कंपनीज ने कई क्षेत्रों में अपने प्रोडक्ट का लोहा मनवा चुकी है। टॉप ग्रुप ने अपनी टी कंपनी के लिए निकिता चौहान को मॉडल के रूप में लिया...