सीएमएस के स्वर्णिम इतिहास में जुड़ा एक और कीर्तिमान, 7 छात्र बने आईएएस

18-April-2024

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष एक बार फिर अपनी मेधा व प्रतिभा से विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में एक और कीर्तिमान जोड़ दिया है। जहाँ एक ओर सी.एम.एस. के मेधावी छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षा में आल इण्डिया प्रथम रैंक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. छात्र कुणाल रस्तोगी, मृणाल कुमार, शिवांश अस्थाना, जान्हवी दुबे, सम्यक चौधरी एवं अभ्युदय प्रताप ने भी शानदार सफलता आईएएस अधिकारी बनने का सपना साकार किया है।


इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्र प्रखर सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नेशनल लेबर सर्विस परीक्षा में आल इण्डिया 10वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के कुल 8 छात्रों ने इस वर्ष अत्यन्त उच्च सफलता अर्जित कर सीएमएस का नाम रोशन किया है। इसी संदर्भ में आज यहाँ सी.एम.एस. कानपुर रोड परिसर में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में आईएएस में चयनित सीएमएस के मेधावी छात्रों एवं उनके माता-पिता व परिजनों के साथ ही सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन व  सीएमएस के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की। 


प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. से चयनित छात्रों का विवरण देते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम रैंक अर्जित कर पूरे देश में टाॅप किया है जबकि कुणाल रस्तोगी ने 15वीं रैंक, मृणाल कुमार ने 197वीं रैंक, शिवांश अस्थाना ने 260वीं रैंक, जान्हवी दुबे ने 324वीं रैंक, सम्यक चैधरी ने 704वीं रैंक एवं अभ्युदय प्रताप ने 874वीं रैंक अर्जित की है। डा. गाँधी ने आगे कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों में अद्भुद क्षमता का विकास करता है। पिछले 12 वर्षों में 77 सी.एम.एस. छात्रों ने आई.ए.एस. में सफलता पाई है। उन्होंने सफल छात्रों से कहा कि आप सब अपने कार्य क्षेत्र में पूरी दुनिया में रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और चिकित्सा पर ध्यान देना।


प्रेस कान्फ्रेन्स में आल इण्डिया टाॅपर आदित्य श्रीवास्तव के पिताजी अजय श्रीवास्तव आदित्य ने कहा कि आदित्य की इस सफलता के लिए मैं सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गाँधी, प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभारी हूँ। वहीं आदित्य की माताजी श्रीमती आभा श्रीवास्तव ने कहा कि आदित्य को यह सफलता इसलिए मिली कि सी.एम.एस. के शिक्षकों ने उसमें शुरू से ही आत्मविश्वास जगाया और उच्च सफलता प्राप्त करने हेतु आत्मीय मार्गदर्शन प्रदान किया।


आईएएस में चयनित सी.एम.एस. छात्र शिवांश ने कहा कि सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने जो जीवन मूल्य हमें विरासत में दिये हैं, वो अद्भुद हैं। आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. छात्र जान्हवी दुबे का कहना था कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. में सम्मानित होने वाले छात्रों को देखकर मुझे प्रेरणा मिली। मैं सी.एम.एस. की आभारी हूँ जिसने हमें उच्च सफलता के लिए तैयार किया। इसी प्रकार, सी.एम.एस. छात्र मृणाल कुमार ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ, सी.एम.एस. की बदौलत हूँ। 


सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस अवसर पर कहा कि हमारा सदैय यही प्रयास रहता है कि सी.एम.एस. छात्रों का लक्ष्य हमेशा ऊँचा रहे। स्पिरिचुअल परसेप्शन, एलोक्वेन्ट स्पीच, नाॅलेज एवं विजडम हमारी शिक्षा पद्धति के चार स्तम्भ हैं। एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान ने कहा कि इस अभूतपूर्व सफलता पर पूरा सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है।


Related News
thumb

12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी है छत्तीसगढ़ के अमलेश्वर श्री महाकाल धाम...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निकट स्थित पवित्र खारून नदी के तट पर स्थित अमलेश्वर की पौराणिकता भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी है। अमलेश्व...


thumb

धरती को बचाने के लिए स्वच्छता आवश्यक

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर स्थित सैनिक स्कूल में 22 अप्रैल 2024 को विष्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूल के कैडेटों द्वारा धरती पर हो रहे अत्याचार को रोकन...


thumb

मेरी सफलता में सीएमएस का बहुत बड़ा योगदान : आदित्य श्रीवास्तव

मेरी सफलता में सीएमएस का बहुत बड़ा योगदान है, आज मैं जो कुछ भी हूं उसमें मेरे माता-पिता के आशीर्वाद और सीएमएस के शिक्षकों की अहम भूमिका है। यह कहना ...


thumb

आज का छात्र विश्व की उच्चतम शिक्षा पाने को आतुर

सिटी मोन्टेसरी स्कूल एवं कालेज बोर्ड, अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर काउन्सलिंग कार्यशाला का आयोजन सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस म...


thumb

2024 जलवायु के मामले में सबसे गर्म वर्ष होने की उम्मीद

मौसम विज्ञानियों ने 55% संभावना व्यक्त की है कि 2024 जलवायु रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने 99 फीसदी संभावना जताई है कि यह स...