रायपुर, 19 जुलाई 2025। मो. सज्जाद खान, जो अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक हैं, ने शनिवार 19 जुलाई 2025 को संस्था के पदाधिकारियों के साथ महाराष्टÑ के नागपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया के 103वें उर्स मुबारक पर दरगाह में हाजरी दी।
हर साल अजीमोशान तरीके से मनाए जाने वाले सालाना उर्स के अवसर पर देशभर से जायरीन, अकीदतमंद लोग शामिल होते हैं। इस मौके पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने दरगाह खादिमों के साथ बाबा ताजुद्दीन की बारगाह में चादर, फूल पेश कर प्रदेश एवं राष्ट्र की खुशहाली, अमन चैन, सुख शांति समृद्धि के लिए दुआ मांगी।
उन्होंने दरगाह परिसर में हजारों की तादाद में रुके गरीब जरूरतमंदों, मिस्कीनों को लंगर तकसीम किया। इधर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उनके निर्देश पर संस्था द्वारा चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के 1938 दिन पूर्ण करते हुए डीकेएस अस्पताल में मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भोजन वितरण का कार्य भी जारी रहा।
प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया के 103वें उर्स मुबारक पर मो. सज्जाद खान के साथ जुबैर खान, वसीम अकरम, युवराज कटरे, अरहम खान, मुश्ताक खान, देवानंद सिन्हा, मंजु ज्ञानचंदानी, नजमा खान, नौरिन, मोहिब, मनतशा व अन्य उपस्थित रहे।













