रायपुर, 13 जनवरी 2026। रायपुर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में मोहन तिवारी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। मोहन तिवारी को कुल 268 वोट प्राप्त हुए। मोहन तिवारी संगवारी पैनल से चुनाव मैदान में थे। इस पैनल के सर्वाधिक उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। संगवानी पैनल के चुनाव की कमान बृृजेश चौबे, प्रशांत शर्मा, संदीप पुराणिक, राजेन्द्र निगम और वैभव बेमेतरिहा ने संभाल रखी थी।
इस पैनल से गौरव शर्मा महासचिव, दिनेश यदु कोषाध्यक्ष और निवेदिता साहू संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित घोषित हुए हैं। रायपुर के प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबले में अध्यक्ष पद पर कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। मोहन तिवारी को निर्वाचन अधिकारी नवीन ठाकुर ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर विजेता घोषित किया। मोहन तिवारी की जीत पर संगवारी पैनल के पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने प्रसन्नता जताई है।













