रायपुर, 15 जनवरी 2026। मकर संक्रांति पर्व पर डॉ. मृणालिका ओझा का सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। मकर संक्रांति पर्व पर यह आयोजन श्री गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल ने किया।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित दया भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वावलंबी विवाहित महिलाओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
डॉ. मृणालिका ओझा ने आभार व्यक्त करते हुए वृहद स्तर पर इस समारोह को आयोजित करने के लिए महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेरणा बेन भट्ट सहित पूरी टीम को बधाई दी।
इस गरिमामय समारोह में श्री गुजराती ब्रह्म समाज के अध्यक्ष कीर्ति भाई व्यास, हितेश भाई व्यास- उपाध्यक्ष, अशोक भाई त्रिवेदी-सचिव, महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेरणा बेन भट्ट, सचिव दीपा बेन पंड्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।













