छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की तैयारी पूरी, विष्णुदेव ने डॉ रमन से की चर्चा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 24, 2026
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की तैयारी

रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की तैयारी पूरी हो गयी है। विधानसभा के बजट सत्र की घोषणा कभी भी हो जाएगी। 22 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष को बजट सत्र की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर पोस्ट कर जानकारी सार्वजनि​क किया है। उन्होंने लिखा- रायपुर स्थित निवास, स्पीकर हाउस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

बता दें 1 फरवरी को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केन्द्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। इसके सापेक्ष राज्यों में भी बजट सत्र का आयोजन कर बजट प्रस्तुत किया जाता है। छत्तीसगढ़ विभागवार अधिकारियों ने आंकड़े व अन्य आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है।

संबंधित विभाग के मंत्रियों ने भी अपने स्तर पर बजट की तैयारियों का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद बजट सत्र की तिथियों की घोषणा हो जाएगी। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के बाद बजट सत्र की तिथि घोषित हो जाएगी।

खास होगा बजट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट होगा। विष्णु सरकार का पहले बजट की थीम ग्यान और दूसरे बजट की थीम गति रखी गई थी। तीसरे साल का बजट लोकप्रिय रहे और विकासोन्मुख हो, इस पर खास फोकस होने की संभावना है।

इसके पीछे तर्क यह है कि विष्णु सरकार अब लगभग अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरे कर रही है। ऐसे में सभी पहलुओं का साधने और सरकार को लोकप्रिय बनाने पर विशेष ध्यान होने की संभावना जताई जा रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।