छत्तीसगढ़

तीन श्रेणी के किसानों को सीएम साय का तोहफा, खरीदेंगे पूरा धान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On फ़रवरी 3, 2026
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ में धान खरीद का समय बढा

रायपुर, 3 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में तीन श्रेणी के किसानों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तोहफा दिया है। अब इन श्रेणी के किसानों से सरकार पूरा धान खरीदेगी। इसके लिए 5 और 6 फरवरी का दिन निर्धारित किया है। प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है।

तीन श्रेणी में कौन शामिल

  • ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है।
  • वे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात आवेदन किया गया तथा सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया है।
  • वह किसान, जिन्हें दिनांक 28 जनवरी 2026, 29 जनवरी 2026 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, परंतु किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

ये सुविधा भी मिलेगी

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

क्यों लिया गया फैसला

राज्य की सरकार ने 31 जनवरी 2026 तक धान की खरीद करने की सीमा तय कर रखी थी। इस अवधि में बहुत सारे किसानों से धान की खरीदी नहीं हो सकी। 31 जनवरी के बाद कई स्थानों पर किसानों ने प्रदर्शन कर धान खरीदी की समय सीमा बढाने की मांग कर रहे थे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।