Join US

अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का 4वां राष्ट्रीय अधिवेशन 6 को

रायपुर, 4 फरवरी 2026। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का 4वां राष्ट्रीय अधिवेशन 6 और 7 फरवरी को आयोजित किया गया है। एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम राजाराम मोहन राय आडिटोरियम नई दिल्ली में होगा। कार्यक्रम में भारत सरकार के भूतल परिवहन कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे।

अधिवेश ने संगठन ट्रांसपोर्ट आयोग का गठन किये जाने, टोल प्लाजा की दूरी निर्धारित करने, टोल लागत में कटौती, राज्यों के बार्डर को खत्म करने जैसे मुद्दों पर अपनी मांग पुरजोर ढंग से उठाएगा। इस अधिवेश ने में छत्तीसगढ़ से एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री अनुराग राय शामिल होंगे।