• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जेसीआई उमंग ने वृद्धजनों की सेवा कर सेलीब्रेट किया राजेश अग्रवाल का जन्मदिन
राजेश अग्रवाल का जन्मदिन

जेसीआई उमंग ने वृद्धजनों की सेवा कर सेलीब्रेट किया राजेश अग्रवाल का जन्मदिन

रायपुर, 13 फरवरी 2026। जेसीआई रायपुर उमंग ने अपने सम्मानित मार्गदर्शक और जेसीआई रायपुर सुपर चैप्टर के चेयरमैन राजेश अग्रवाल के जन्मदिन को एक अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज में सेलीब्रेट किया।

जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए संगठन के 25 सदस्य चितवन वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर स्नेह और सेवा का भाव प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वृद्धजनों से मिलने-जुलने और उनका आशीर्वाद लेने से हुई।

सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ दिल खोलकर बातें कीं, उनकी कहानियां सुनीं और उन्हें परिवार का अहसास कराया। बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनके दिए आशीर्वाद ने पूरे माहौल को भावुक और सकारात्मक बना दिया।

यहां सभी के लिए प्रेमपूर्ण स्नेह-भोज की व्यवस्था की गई। सदस्यों ने मिलजुलकर मजेदार गेम खेले, गाने गाए, कराओके पर प्रस्तुति दी, शायरी सुनाई और सामूहिक नृत्य भी किया।

जेसीआई उमंग ने बुजुर्गों की सेवा करके युवा पीढ़ी ने संदेश दिया कि जहां वृद्धजनों का आशीर्वाद है, वहीं ईश्वर का वास है।

इस अवसर पर जेसीआई रायपुर उमंग के चैप्टर कोआॅडिर्नेटर घनश्याम सिन्हा, त्रिलोचन साहू, अध्यक्ष रवि अंदानी, चैप्टर इंचार्ज रजनी चंद्रवंशी, सचिव लक्ष्मण साहू, प्रोग्राम कोआॅडिर्नेटर राहुल कुम्भज, प्रोग्राम डायरेक्टर एकता ठाकुर, पंकज सिंह, हर्वेंद्र बंजारे, परमानंद साहू, गोपी निषाद, दिव्या सेन, शगुफ्ता अफरोज, प्रियंका वैष्णव, छत्रपाल निषाद, विनोद रात्रे, मनोज साहू, नरेश साहू, अमित शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।