• Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सरोना ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सरोना ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सरोना ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

रायपुर, 14 फरवरी 2026। स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सरोना ने मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मेधावी बच्चों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

यह आयोजन विद्यालय के प्राचार्य रवि शंकर सोनी के नेतृत्व में किया गया। विशिष्ट अतिथियों में रायपुर नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती मीनल छगन चौबे, मंडल अध्यक्ष विशेष शाह, पार्षद अर्जुन यादव, केपीएस स्कूल के संचालक, संकल्प हॉस्पिटल के प्रतिनिधि तथा सरोना नोडल अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।

विधायक श्री मूणत ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शैक्षणिक उपलब्धियों में हाई स्कूल सीजी बोर्ड परीक्षा में भूपेश देवांगन ने 94.6% अंकों के साथ प्रथम, अथर्व चौहान ने 94.1% के साथ द्वितीय तथा हिमांशु बैठाव ने 92% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। हायर सेकेंडरी में रागिनी राणा (87%) प्रथम, हिमांशु यादव (84%) द्वितीय और श्रेया देवांगन (82%) तृतीय रहीं।

मिडिल स्कूल में हर्षित (95%) प्रथम, तान्या दास (91.50%) द्वितीय एवं अंकित सोनी (89.8%) तृतीय रहे। प्राइमरी वर्ग में कृष्णा पटेल (90%) प्रथम, ऋषभ बिसेन (88%) द्वितीय और भूमिका शर्मा (87%) तृतीय रहीं।

जिला स्तरीय मैथ्स क्विज प्रतियोगिता में भूपेश देवांगन प्रथम एवं प्रियांशी रावत द्वितीय रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में टिकेंद्र जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहे तथा इंटर स्कूल भरतनाट्यम नृत्य प्रतियोगिता में वर्षा सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही दलजीत कौर और प्रियांशी रावत को भी मैथ्स क्विज के लिए सम्मानित किया गया।