• Home
  • फिल्म
  • 17 अप्रैल को रिलीज होगी एकता की फिल्म भूत बंगला
17 अप्रैल को रिलीज होगी एकता की फिल्म भूत बंगला

17 अप्रैल को रिलीज होगी एकता की फिल्म भूत बंगला

मुंबई, 28 मार्च 2026। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट टाल दिया है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाले साल के सबसे बड़े टकराव से बचने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। भूत बंगला, अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की मेगा-ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ के साथ सीधे टकराव और बॉक्स ऑफिस प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए एकता ने ये कदम उठाया है, ताकि दोनों फिल्मों के कारोबार पर बुरा असर न पड़े।

अब 17 अप्रैल को आएगी फिल्म

एकता की फिल्म ‘भूत बंगला’ अब 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। अब इसकी नई रिलीज डेट 17 अप्रैल, 2026 तय की गई है। ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान आया है कि बड़े-बड़े हॉलीवुड सितारे भी इसके सामने टिक नहीं पा रहे हैं। फिल्म अभी भी हाउसफुल सिनेमाघरों में चल रही है और लगभग सभी स्क्रीन्स पर इसी का कब्जा है।

ये बिजनेस से जुड़ा है बेहतरीन फैसला है, जो न केवल निर्माताओं के लिए, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदे का सौदा है। एकता की मां और निर्माता शोभा कपूर ने भी इस फैसले का पूरा समर्थन किया है।

‘भूत बंगला’ अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी। पहले ये तारीख सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’के लिए आरक्षित थी। अभिनेता-गायक प्रशांत तमांग के असामयिक निधन के कारण ‘मातृभूमि’ की शूटिंग प्रभावित हुई और फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया। इस खाली स्लॉट का फायदा उठाते हुए एकता ने अपनी फिल्म को वहां शिफ्ट कर दिया है।

प्रियदर्शन और अक्षय की सुपरहिट जोड़ी

भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी पूरे 14 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।