खेल

साक्षी बुरकुले ने 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में जीता गोल्ड

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 29, 2026
1 min read • 1.2k views
साक्षी बुरकुले ने 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में जीता गोल्ड

महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले, छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप और असम की बिटुपुना देओरी का नाम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में सुर्खियों में है। इन तीनो खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में पदक हासिल किया।

रायपुर, 29 मार्च 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में 29 मार्च को 86 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की साक्षी बंडू बुरकुले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक कब्जा किया। यह प्रतिस्पर्धा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की खेल मैदान में आयोजित की जा रही है।

साक्षी बुरकुले ने स्नैच में 68 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 82 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 150 किलोग्राम के साथ पहला स्थान हासिल की, उनका प्रदर्शन पूरे मुकाबले में सबसे मजबूत रहा।

छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 121 किलोग्राम (स्नैच 55 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क 71 किलोग्राम) वजन उठाया।

असम की बिटुपुना देओरी ने 118 किलोग्राम के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में असम की लिंडा 114 किलोग्राम के साथ चौथे स्थान पर रहीं। त्रिपुरा की सुमी मोग (77 किलोग्राम) और आंध्र प्रदेश की जेसी रानी (61 किलोग्राम) क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां हर प्रतिभागी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। दर्शकों ने प्रत्येक खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर इस पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।