रायपुर, 5 अप्रैल 2026। पूरी तरह से स्वस्थ छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता व जशपुर के पूर्व एमएलए जगेश्वर राम भगत का अचानक निधन हो गया। बताते हैं कि रविवार 5 अप्रैल को अपरान्ह करीब 3 बजे उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। किसी को कुछ सोचने का मौका मिलता तब तक उनकी मौत हो गयी।
परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक जगेश्वर राम भगत को जिस समय हार्ट अटैक आया उस समय वह कोमडो गांव में अपने घर पर ही मौजूद थे। तबियत बिगड़ते ही उन्हें आनन फानन में उनके गृह ग्राम कोमडो से जिला अस्पताल लाया गया। बताते हैं कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
जगेश्वर राम के निधन की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव समेत अन्य नेताओं ने गहरी संवेदना जताई है। जगेश्वर राम भगत वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित सदस्य थे। जगेश्वर राम 2008 से 2013 तक जशपुर के विधायक रहे। विधायक होने के बावजूद सरलता उनकी पहचान रही। उन्होंने एक साधारण इंसान की तरह अपना जीवन व्यतीत किया।