प्रतापगढ़ के ऋषभ जायसवाल का CBIC में इंस्पेक्टर एग्जामिनर पद पर चयन

प्रतापगढ़, 17 अप्रैल 2026। यूपी के प्रतापगढ़ निवासी ऋषभ जायसवाल का CBIC में इंस्पेक्टर एग्जामिनर पद पर चयन हुआ है। इंस्पेक्टर एग्जामिनर (Inspector Examiner) केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) में ग्रुप बी (नॉन-गजेटेड) पद है। यह 4600 ग्रेड पे (लेवल 7) की नौकरी है। इसमें बंदरगाहों/सीमा शुल्क क्षेत्रों में आयातित माल की जांच, मूल्यांकन और कस्टम क्लीयरेंस का काम होता है। यह एक उच्च प्रतिष्ठित, फील्ड और डेस्क वर्क का मिला-जुला काम है।

इस पद पर चयन SSC CGL की परीक्षा के माध्यम से होता है। ऋषभ जायसवाल प्रतापगढ़ शहर के दहिलामऊ के निवासी हैं। उनके पिता दयाशंकर जायसवाल गड़वारा बाजार में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं।

ऋषभ जायसवाल ने कड़ी मेहनत और लगन से एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में इंस्पेक्टर एग्जामिनर पद हासिल कर परिवार ही नहीं जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर लोगों ने खुशी जताया है।

ऋषभ दो भाइयों में दूसरे स्थान पर हैं। वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रहे। उन्होंने प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और अपनी मेहनत को मुकाम तक पहुंचाया। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई सौरभ जायसवाल, पिता दयाशंकर जायसवाल और माता सुनीता देवी को दिया।