• Home
  • फिल्म
  • अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना संग रचाई शादी
अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना संग रचाई शादी

अरमान मलिक ने गर्लफ्रेंड आशना संग रचाई शादी

मुंबई, 2 जनवरी 2025। सिंगर अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्राफ के साथ शादी कर ली है। उन्होंने शादी की तस्वीरे इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। अरमान पिछले काफी समय से आशना श्रॉफ को डेट कर रहे हैं।

उनकी सगाई 2023 में हुई थी। उन्होंने एक छोटा सा प्राइवेट इंगेजमेंट सेरेमनी रखा था। अरमान ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा है। सोशल मीडिया पर अब सिंगर ने खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा है, अब 2025 है और हमारे पास साल की पहली सेलिब्रिटी शादी है। जी हां, अरमान मलिक अब अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर चुके हैं।

सिंगर ने शादी कर ली और इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इस जोड़े ने पेस्टल ऑरेंज लहंगा पहना हुआ था।