खेल

प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पहुंचे महाकुंभ, गंगा में लगाई डुबकी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 13, 2025
1 min read • 1.2k views
प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पहुंचे महाकुंभ, गंगा में लगाई डुबकी

प्रतापगढ़, 13 जनवरी 2025। प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूणिर्मा पर प्रयागराज में पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने गंगा में स्नान कर आस्था की गहरी भावना को महसूस किया। उन्होंने कहा, यह अवसर केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आस्था का प्रतीक है। मैं गंगा माता से प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली की कामना करता हूं।

महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने इस दिन गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अक्षय प्रताप सिंह का यह धार्मिक आयोजन उनके आस्थावान व्यक्तित्व को दर्शाता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।