Join US

प्रा.वि. महमदपुर पाली में प्रधानाध्यापिका ने फहराया तिरंगा

गौरा (प्रतापगढ़), 27 जनवरी 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गणतंत्र दिवस प्राथमिक विद्यालयों में पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विकास खंड गौरा के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर पाली में प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी ने तिरंगा ध्वज फहराया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने की अपील किया।

इस मौके पर सहायक अध्यापक सिद्धराज चक्रधारी समेत अन्य स्टाफ और गांव के नागरिक उपस्थित रहे।