प्रतापगढ़, 9 फरवरी 2025। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा का वार्षिकोत्सव इंद्रधनुष धरोहर धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया और एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुति दी। दीप प्रज्ज्वलित कर उत्तर प्रदेश के कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया।
उन्होंने संस्कार सरोवर का फीता काटकर उद्घाटन एवं पौधरोपण किया। कहा कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए जन भागीदारी जरूरी है। जलवायु परिवर्तन हम सभी के लिए चिंताजनक है। पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। बच्चों एवं अभिभावकों से जल एवं पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
विद्यालय परिसर में 125 फीट ऊंचा तिरंगा लगवाने की घोषणा की। माध्यमिक शिक्षा सचिव चंद्रभूषण सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। डीएम शिव सहाय अवस्थी बच्चों से रूबरू हुए। प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों से सवाल पूछे। डीआईओएस ओमकार राणा, एआरटीओ विनय प्रताप सिंह, चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने भी सम्बोधित किया।
राजा हरिश्चन्द्र की कथा आधारित नाटक, निर्मलता का महोत्सव, महाकुंभ मॉडल, शिव होली, भरत नाट्यम, मार्शल आर्ट्स, गीतों, लोक नृत्य, संगीत नाट्य सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया। निदेशक संजय सिंह ने आगंतुकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। प्रिंसिपल समीना अख्तर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
संचालन श्रेया शर्मा, देवांश पांडेय, जसप्रीत, आश्वी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह, उमा सिंह, देवांश भरतद्वाज, फौजदार सिंह, रंजन सिंह, शिवम त्रिपाठी, विकास सिंह, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।