प्रतापगढ़ के जेठवारा में विवहिता सपना वर्मा की हत्या, आधी रात मिला शव

प्रतापगढ़ के जेठवारा में विवाहिता सपना वर्मा की हत्या, आधी रात मिला शव

Pratapgarh

जेठवारा (प्रतापगढ़), 15 अक्टूबर 2024। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 14 अक्टूबर 2024 की मध्य रात्रि विवाहिता सपना वर्मा की हत्या कर दी गयी। मध्य रात्रि में सपना का शव का घर से कुछ दूर पर पाया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे सुखदेव गांव निवासी राम करन वर्मा की 47 वर्षीय पत्नी सपना वर्मा का शव पाया गया है। सपना वर्मा की हत्या के मामले में पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर घटना कारित करने का शक है। वह घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।