Join US

सूर्य प्रकाश यादव गया था नहर में नहाने और…मच गया कोहराम

By
Published On:
Follow Us

गौरा (प्रतापगढ़), 18 अप्रैल 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार 18 अप्रैल को दुखद घटना हो गयी। गांव के 30 वर्षीय युवक सूर्य प्रकाश यादव की शारदा सहायक नहर में डूब जाने से मौत हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक सूर्य प्रकाश यादव शुक्रवार की दोपहर में घर से निकलकर नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के लिए वह नहर में उतरा पर बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया।

सूर्य प्रकाश यादव को गहरे पानी में समाता देख आसपास के लोग दौड़े और बचाने की कोशिश की पर वह कामयाब नहीं हो सके। पानी से निकाले जाने तक सूर्य प्रकाश की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।

इस प्रकरण की जानकारी रानीगंज थाने पर पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - editorasr24@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel