प्रतापगढ़, 19 अप्रैल 2025। राजा दिनेश सिंह कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, बढ़नी के प्रांगण में सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा समाजसेविका श्रीमती शारदा देवी रामानुज दासी की तीसरी पुण्यतिथि को ‘वात्सल्य दिवस’ के रूप में मनाया गया। यह दिन न केवल उनकी स्मृति को समर्पित था, बल्कि उनके प्रेम, करुणा और सेवा के आदर्शों को जीवंत करने का संकल्प भी था। पंडित रामसेवक त्रिपाठी, लोकतंत्र रक्षक सेनानी, की अध्यक्षता में आयोजित इस भावपूर्ण समारोह ने सभी के हृदय को छू लिया।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। विधायक जीत लाल पटेल ने शारदा देवी को दयालुता और करुणा की मूर्ति बताते हुए कहा, उनका प्रेम सभी धर्मों और वर्गों के लिए था। गरीबों की सेवा में उनका जीवन एक दीपक की तरह जलता रहा।
अपना दल के अध्यक्ष राजकुमार पाल ने भावुक होकर कहा, उनका मन गंगाजल-सा पवित्र था। हर मुलाकात में उनका स्नेह और आशीर्वाद हमें प्रेरित करता था। धर्माचार्य पूज्य श्री वेद विद्या धौरेय ने उन्हें परम वैष्णव और शंकराचार्य की भक्त बताते हुए उनकी आध्यात्मिकता की गहराई को रेखांकित किया।
अध्यक्षता कर रहे रामसेवक त्रिपाठी ने सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए शारदा देवी के योगदान को याद किया। पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता और शिव प्रकाश सेनानी ने दूरभाष से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ऐसी ममतामयी आत्मा युगों में जन्म लेती है। जय मां दुर्गे समिति के संरक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह, प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडे, कवि कल्पना तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्भय सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अंत में, धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शारदा देवी का जीवन आज भी हमें प्रेम, सेवा और समरसता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक गोकुलनाथ श्रीवास्तव, शिवाकांत द्विवेदी, राकेश शुक्ला, प्रेम कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, कवि कल्पना तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजाराम सिंह, प्रेम शंकर पांडे, अशोक कुमार पांडे, अमित पांडे, रॉबिन, दिलीप कुमार पटेल, प्रेम कुमार पटेल, हरिशंकर वर्मा, जगदीश पटेल, जगदीश सिंह, अजीत सिंह, राजकुमार जायसवाल, सुनील कुमार सिंह, इंद्र नारायण गुप्ता, दयाशंकर तिवारी, उदय प्रताप सिंह, रामचंद्र, उमर भाई, अंबुज सिंह, सीताराम पांडे, बटुक शुक्ल, बलभद्र पांडे, आदर्श शुक्ला, घनश्याम शर्मा, सजल गोस्वामी, रिया जायसवाल, दिनेश सिंह, अरुण पाल, निर्भय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, संजय शुक्ला, श्याम नारायण सिंह, जयराम पांडे, पप्पू पाल, गीता सिंह चौहान, राजकुमारी चौहान, जयप्रकाश, शिव सिंह, श्रीमती निर्मला पांडे प्रधानाचार्य, संतोष तिवारी एडवोकेट आदि ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।