यूपी में प्राइमरी के 9272 शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण स्वीकृत, देखें सूची

लखनऊ, 10 जून 2025। यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद प्राइमरी के 9272 शिक्षकों का अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण स्वीकृत कर दिया है। स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गयी है। यह सूची उन शिक्षकों की है जिन्होंने अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था।

वर्ष 2016 के बाद से अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण की राह देख रहे शिक्षकों के लिए यह खुशखबरी आयी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार 9 जून 2025 को 9272 शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी। इस सूची को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि शासनादेश दिनांक 27 दिसंबर 2024 और परिषद के निर्देशों के अंतर्गत कुल 4636 शिक्षक-शिक्षिका जोड़ों (पेअर) का ऑनलाइन सत्यापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया गया। इन सभी जोड़ों की आपसी सहमति के आधार पर उनका स्थानांतरण स्वीकृत किया गया है।

यहां देखें पूरी सूची : https://intradistricttransfer.upsdc.gov.in/Paired.PDF

इसे भी पढ़ें : यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद ने शुरू की तबादला प्रक्रिया, सेवा अवधि की शर्त हटाई