प्रतापगढ़ में आपातकाल की 50वीं बरसी पर सम्मानित किये गए 19 लोकतंत्र सेनानी

प्रतापगढ़, 25 जून 2025। आपातकाल की 50वीं बरसी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में यादगार रुप से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। नगर के हादीहाल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के ओम प्रकाश पाण्डेय अनिरुद्ध रामानुज दास, रामसेवक त्रिपाठी समेत उन 19 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद की थी और उस समय उन्हें जेल की सलाखों में डाल दिया गया था।

उप मुख्यमंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिये संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों के सम्मान में 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आपातकाल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने आन्तरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं बल्कि अपने चुनाव को रद्द किये जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया।

आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, आज भी नियत इनकी अच्छी नहीं है। कांग्रेस सरकार ने कायर्पालिका, विधायिका और न्यायपालिका सहित लोकतंत्र के तीनों स्तम्भों को बंधक बनाकर सत्ता के आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। प्रेस की स्वतंत्रता पर ऐसा हमला हुआ कि बड़े-बड़े अखबारों की बिजली काट दी गई, सेंसरशिप लगाई गई और पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया।

आपातकाल के समय जबरन पुरूषों की नसबन्दी कराने का कार्य किया गया। उन्होने कहा कि हमारा संविधान स्वतंत्र और अमर है हम अपने संविधान की हत्या करने नहीं देगें। कांग्रेस शासन में लोकतंत्र का ऐसा पतन हुआ कि जेलो में बन्द लोगों को अपने परिजनों की अंतिम क्रिया में शामिल होने तक की अनुमति नहीं दी गयी।

जो संविधान बाबा साहेब अम्बेडकर ने जनता को अधिकार देने के लिये बनाया था कांग्रेस ने उसी को हथियार बनाकर जनता के अधिकार छीन लिये। आपातकाल के बुरे दिनों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिये हर सम्भव प्रयास करें। उन्होने कहा कि 25 जून जैसा दिन हमारी सरकार आने नहीं देगी। कांग्रेस की सरकार ने सत्ता बचाने के लिये संविधान का दुरूपयोग किया। वर्ष 2014 से जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने है वह संविधान की रक्षा कर रहे है और वर्ष 2017 में जब से डबल इंजन की सरकार बनी तब से काफी बदलाव हुये है। आज हमारी सरकार शहरों में 24 घंटे व गांवों में 18 घंटे बिजली दे रही है, यदि कहीं पर ट्रान्सफार्मर जल जाता है तो बिना पैसों के तत्काल ट्रान्सफार्मर बदला जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है जिसमें हर नौजवान को नौकरी, हर गरीब को घर मिल सके। डबल इंजन की सरकार बनाने में जनता का बहुत बड़ा योगदान है।

बाबा साहब के संविधान की देन है कि आज देश में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। उन्होने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान-2023 पारित होने विधानसभा व लोकसभा 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया।

इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अमरनाथ यादव ने आपातकाल पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने आये हुये अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व भाजपा जिलध्यक्ष हरिओम मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, देवानन्द त्रिपाठी, जवाहर लाल श्रीवास्तव, स्वामी नाथ शुक्ला, केके सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पवन गौतम व सतीश चौरसिया, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन, भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ला व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।