बिजनेस

जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ में करेगा 75,000 करोड़ रुपए निवेश

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 1, 2025
1 min read • 1.2k views
जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ में करेगा 75,000 करोड़ रुपए निवेश

रायपुर, 1 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड, राज्य में 75,000 करोड़ रुपए निवेश करेगा। इसके तहत 500 मेगावाट सोलर पावर, 2400 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट स्थापित किये जाएंगे।

मंगलवार 1 जुलाई 2025 को कंपनी ने राज्य सरकार से 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता वाले एक स्टील प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू किया।

इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रजत कुमार सचिव एवं संयोजक राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं उद्योग जगत के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस परियोजना से न केवल स्थानीय रोजगार सृजन में सहायक होगा, बल्कि ये राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

जिंदल समूह के प्रदीप टंडन, ने कहा कि हम इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक आधार को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि इस स्टील प्लांट के माध्यम से हम उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन के साथ-साथ स्थानीय जनसमुदाय के लिए विकास के नए अवसर उत्पन्न कर सकेंगे।

सरकार ने भी इस एमओयू को राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस प्रकार के औद्योगिक निवेश छत्तीसगढ़ को एक वैश्विक औद्योगिक हब बनाने के हमारे लक्ष्य को साकार करने में मदद करेंगे।

इस स्टील प्लांट व पावर प्लांट की स्थापना से संबंधित कार्य जल्द ही शुरू होंगे, और इसे राज्य के विकास एवं स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में निश्चित ही सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।