रायपुर, 4 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक और मनोरंजक पेशकश तोर संग मया लागे 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। निर्माता सोमेश केसरवानी इस फिल्म की सफलता को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
उत्तम तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नए चेहरों पकलू पचासी और हिरनमयी दास ने लीड रोल निभाया है, जो छालीवुड में अपनी पहली फिल्म के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। फिल्म की कहानी दिलीप कौशिक ने लिखी है, जबकि सह-निर्देशन की जिम्मेदारी अर्जुन परमार और महेश सिंह ने संभाली है।
प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश साहू और योगेश कश्यप ने योगदान दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विष्णु शर्मा, लक्ष्मण यादव और मयंक साहू ने की है, जो छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को पर्दे पर जीवंत करने का वादा करती है। मेकअप रज्जू सरकार और विलास राऊत ने संभाला, वहीं आर्ट डिजाइनिंग अश्वनी जंघेल ने की है।
तोर संग मया लागे के गाने फिल्म का मुख्य आकर्षण हैं। उत्तम तिवारी द्वारा लिखे गए गीतों को सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, चंपा निषाद, नितिन दुबे, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल और कंचन जोशी जैसे लोकप्रिय गायकों ने अपनी आवाज दी है। संगीत प्रफुल्ल बेहरा ने अरेंज किया है, जिसकी रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो और कटक में हुई।
कोरियोग्राफी दिलीप बैस और नृत्य निर्देशन नन्दू मास्टर ने किया, जिन्होंने गानों में जान डाल दी है। फिल्म में जीत शर्मा, हास्य अभिनेता पप्पू चंद्राकर, किर्ती प्रकाश जायसवाल, आलोक मिश्रा, विनोद उपाध्याय, अर्जुन परमार, गायत्री निषाद, दिब्या नागदेवे, मोहन चौहान, प्रकाश और शशीता साहू जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है, जो कहानी को और रोचक बनाते हैं।
निर्माता सोमेश केसरवानी ने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी संस्कृति, प्रेम और हास्य का एक सुंदर मिश्रण है। दर्शकों को स्थानीय परिवेश और नए कलाकारों की प्रतिभा का अनुभव होगा।













