रायपुर, 19 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ की उभरती पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी नमी राय ने जापान में गोल्ड मेडल जीता है। जापान से छत्तीसगढ़ लौटने पर देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की बेटी और पावरलिफ्टिंग में तेजी से उभरती खिलाड़ी नमी राय पारेख का सम्मान किया।
नमी राय पारेख ने जापान में आयोजित एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम सीनियर वर्ग (क्लासिक पावरलिफ्टिंग, डेडलिफ्ट) में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नमी राय पारेख की इस उपलब्धि ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है, और वह आज की पीढ़ी की लड़कियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी हैं।
इस मौके पर कैट की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल, महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट, अमर पारवानी, परमानन्द जैन, भरत जैन, अवनीत सिंह, जयराम कुकरेजा, मधु अरोरा, अनमोल पारवानी, रेनु पारेख, नरेष गंगवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, कान्ति पटेल, शंकर बजाज, अमर धिगांनी, दीपक विधानी, विक्रांत पटेल, मोहन वर्ल्यानी, सरगम अरोरा, प्रिया जोषी एवं तमन्ना जोषी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।













