छत्तीसगढ़

हरचरण सिंह साहनी ट्रांसपोर्ट चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 21, 2025
1 min read • 1.2k views
हरचरण सिंह साहनी ट्रांसपोर्ट चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

रायपुर, 21 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने ट्रांसपोर्ट चेम्बर रायपुर का गठन किया है। हरचरण सिंह साहनी को ट्रांसपोर्ट चेम्बर का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दी।

उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट चेम्बर रायपुर ट्रांसपोर्ट संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने हरचरण सिंह साहनी को बधाई देते हुए उम्मीद की है कि वे प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर को एक नई ऊंचाईयों पर लेकर जायेंगे।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र शादीजा, दिलीप इसरानी, मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष बरमकेला इकाई, पुरूषोत्तम अग्रवाल बरमकेला, रवि सचदेव, भोलानाथ सेठ एवं महिला चेम्बर अध्यक्ष श्रीमती डाॅ. ईला गुप्ता एवं टीम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।