शिव शंकर सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा.सं.) के प्रांतीय अध्यक्ष

प्रतापगढ़, 21 जुलाई 2025। शिव शंकर सिंह को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा.सं.) का नया प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें बधाई और शुभकामना देने प्रतापगढ़ की जिला इकाई के पदाधिकारी उनके रायबरेली स्थित आवास पर पहुंचे और मुलाकात की।

प्रांतीय अध्यक्ष शिव शंकर सिंह को पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षकों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा हेतु जनपद प्रतापगढ़ की जिला एवं ब्लॉक इकाई सदैव साथ रहेगी। शिष्टाचार भेंट के दौरान 2004 में नियुक्त शिक्षकों के पेंशन, प्रधानाध्यापक सरप्लस समायोजन, जयपुर में होने वाले अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन, संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला महामंत्री जय प्रकाश पाण्डेय, जिला मंत्री अरुण द्विवेदी, अमित ओझा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार वैश्य, मंत्री दिनेश कुमार मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष कुंडा भागवत केशरवानी, संरक्षक ब्लॉक इकाई बाबागंज कृपा शंकर पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष बाबागंज सुरेंद्र कुमार पांडेय, जिला संयुक्त मंत्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष मांधाता अखिलेश प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर डा. कामेश्वर मणि त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।