• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे की रायपुर में हुई मौत
Nikhil Kashyap

बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे की रायपुर में हुई मौत

रायपुर, 23 जुलाई 2025। बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप के 22 वर्षीय बेटे निखिल कश्यप की रायपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी। सड़क हादसा राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक निखिल कश्यप अपने दोस्त के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से सड़क पर घूमने निकला था, उसकी बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट मोटरसाइकिल का आगे का चक्का टूटकर अलग हो गया। इस घटना में निखिल की मौके पर ही मौत हो गयी। निखिल के पिता दिनेश कश्यप बस्तर के सांसद रह चुके हैं और चाचा केदार कश्यप छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे की रायपुर में हुई मौत

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने दुर्घटना में हुई निखिल की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (उम्र 22 वर्ष) की एक हादसे में दुखद निधन का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला है। वे दिनेश कश्यप पूर्व सांसद, वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र एवं बस्तर के शेर स्व. बलीराम जी कश्यप के पौत्र है। मां दंतेश्वरी उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणो मे स्थान दे और परिवार को इस दुःख को सहने का संबल प्रदान करे। ॐ शांति शांति