गौरा (प्रतापगढ़), 30 जुलाई 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गौरा ब्लाक के अंतर्गत 26 आशा कार्यकर्ता बर्खास्त होंगी। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आदेश दे रखा है कि ऐसी आशा कार्यकर्ता जिन्होंने एक भी प्रसव न कराया हो उन्हें सेवा से हटाया जाये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में 26 ऐसी आशा हैं जिन्होंने अप्रैल से जून माह तक न तो कोई ANC की है और न ही कोई प्रसव कराया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा से इन आशा कार्यकर्ता का नाम DHS में कार्यवाही के लिए भेजा गया है।
ये आशा होगी बर्खास्त
