बिजनेस

खान सुरक्षा को सशक्त बनाने तय किये विस्तृत एक्शन प्लान

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 10, 2025
1 min read • 1.2k views
खान सुरक्षा को सशक्त बनाने तय किये विस्तृत एक्शन प्लान

बिलासपुर, 10 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एसईसीएल में 49वीं त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक 8 अगस्त को हुई। यह बैठक खान सुरक्षा महानिदेशालय, पश्चिमी अंचल नागपुर एवं उसके रायगढ़ क्षेत्र, बिलासपुर क्षेत्र-1 एवं क्षेत्र-2, तथा उत्तरी अंचल गाजियाबाद एवं उसके जबलपुर क्षेत्र के तत्वावधान में की गयी।

बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने किया। विशेष रूप से, इस बार पहली बार ठेकेदार वर्कर्स के प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल किया गया ताकि उन्हें भी खदान में सुरक्षा उपायों के बेहतर अनुपालन के प्रति जागरूक किया जा सके।

बैठक के प्रारंभ में प्रकाश राय, महाप्रबंधक खान सुरक्षा बोर्ड और डीएम बोबड़े, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, भटगांव क्षेत्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कॉरपोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। दिवंगत श्रमवीरों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने उपस्थित सभी सदस्यों को सुरक्षा शपथ दिलाई।

छह घंटे से अधिक चली इस मैराथन बैठक में खान सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आंकड़ों और कंपनी के सुरक्षा प्रयासों पर एक पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुपालन, नवीनतम सुरक्षा तकनीकों और डिजिटाइजेशन के उपयोग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एसईसीएल प्रबंधन ने कहा कि खान सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा प्रणाली को और दुरुस्त बनाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं वैज्ञानिक अध्ययन के अनुशंसाओं के अनुरूप कार्य प्रणाली लागू करने, सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किए गए।

इस मौके पर एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास और निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एवं एरिया सेफ्टी ऑफिसर ने भी अपने विचार रखे।

खान सुरक्षा महानिदेशालय से उप महानिदेशक, पश्चिमी अंचल, नागपुर रामावतार मीना, उप महानिदेशक, उत्तरी अंचल, गाजियाबाद नीरज कुमार, निदेशक खान सुरक्षा, रायगढ़ क्षेत्र बीबी सटीयार, निदेशक खनन, पश्चिमी अंचल, नागपुर आफताब अहमद, निदेशक खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र–I एमके सिन्हा, निदेशक खान सुरक्षा, बिलासपुर क्षेत्र–II आरके सिंह, निदेशक विद्युत, पश्चिमी अंचल, नागपुर टी. श्रीनिवास, निदेशक विद्युत, पश्चिमी अंचल, नागपुर आनंद अग्रवाल, निदेशक विद्युत, उत्तरी अंचल, गाजियाबाद बी. बेहेरा, निदेशक यांत्रिकी, पश्चिमी अंचल, नागपुर पंकज जैन, निदेशक यांत्रिकी, पश्चिमी अंचल, नागपुर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, निदेशक खान सुरक्षा, रायगढ़ क्षेत्र एस. चिर्रा, निदेशक खान सुरक्षा, जबलपुर क्षेत्र शेख गुलाब (वीसी द्वारा), उप-निदेशक विद्युत, पश्चिमी अंचल, नागपुर गौरव लढहा, उप-निदेशक यांत्रिकी, पश्चिमी अंचल, नागपुर विजय एच. पाटील तथा उप-निदेशक यांत्रिकी, उत्तरी अंचल, गाजियाबाद उमेश कुमार साहू भी बैठक में शामिल हुए।

श्रम संघों से आनंद मिश्रा (एचएमएस), संजय सिंह (बीएमएस), बी. धर्मा राव (एटक), कमलेश शर्मा (एसईकेएमसी), इंद्रदेव चौहान (सीटू) और जी. एस. प्रसाद (सीएमओएआई) ने प्रतिनिधित्व किया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।