Join US

क्रोमा ने छत्तीसगढ़ में खोला 10वां स्टोर, मिल रहा 15 प्रतिशत शुभारंभ आफर

रायपुर, 11 अगस्त 2025। इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर कंपनी क्रोमा ने दुर्ग में अपना पहला स्टोर शुरू किया।यह छत्तीसगढ़ में 10वां क्रोमा स्टोर है। भाटिया कॉम्प्लेक्स स्थित तरुण एडलैब्स टॉकीज दुर्ग के सामने शहर के मशहूर इलाके में यह स्टोर स्थित है। 7,500 वर्ग फुट के इस विशाल स्टोर में स्मार्टफोन और लैपटॉप से लेकर घरेलू उपकरणों, एंटरटेनमेंट सिस्टम्स और स्मार्ट गैजेट्स तक, इलेक्ट्रॉनिक्स की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

इस स्टोर में 10 अगस्त से 24 अगस्त तक 4,000 रुपये तक की फ्लैट 15 प्रतिशत छूट, 25 अगस्त से 9 सितंबर तक 2,500 रुपये तक की फ्लैट 15 प्रतिशत छूट एवं चुनिंदा उत्पादों पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प उपलब्ध हैं। स्टोर सप्ताह के सभी दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। यह आॅफर केवल दुर्ग स्टोर पर चुनिंदा ब्रांड, वर्ग और श्रेणियों पर लागू है।