नई दिल्ली, 17 अगस्त 2025। सीपी राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्टपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रविवार की देर शाम भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी अधिकारिक घोषणा की। राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं और वर्तमान में महाराष्ट के राज्यपाल हैं।
जेपी ने बताया कि राधाकृष्णन तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। राज्यपाल के तौर पर उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव रहा है। एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे एनडीए साथियों के साथ भी गहन रूप से चर्चा हुई।
संसदीय बोर्ड की बैठक में जिसका नेतृत्व पीएम मोदी ने किया। इस दौरान सभी पहलुओं पर चर्चा हुई और कई नामों पर मंथन किया गया, सुझाव भी मांगे गए और इसके बाद फिर तय हुआ कि हमारे उपराष्ट्रपति के प्रत्याशी के रूप में हमारे महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए का प्रत्याशी बनाएंगे।

















