गौरा (प्रतापगढ़), 22 अगस्त 2025। प्रतापगढ़ जिले के बोर्रा गांव में एक वृद्ध की अंधे कुएं में गिरने से मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा गांव निवासी भगवानदीन 21 अगस्त की शाम खेत की ओर गये थे। लौटते समय रास्ते में फिसलकर वह अंधे कुएं में गिर गये। रात आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें खोजने लगे। इस दौरान अंधे कुएं के पास उनके पैर का एक चप्पल पड़ा दिखा।
परिजनों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मदन यादव को दी। प्रधान मदन यादव ने रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर को यह बात बताई। रात करीब साढ़े 11 बजे थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और अंधे कुएं में कटिया डलवाकर वृद्ध भगवानदीन के शव को बाहर निकलवाया।
थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान को सुझाव दिया है कि वे इस अंधे कुएं को चारों तरफ से दीवार बनवा दें ताकि इस तरह की अप्रिय घटन दुबारा न हो सके।
















