• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अच्छुमल गावरी पुन: चुने गए पूज्य सिंधी पंचायत फाफाडीह नाका के मुखी
अच्छुमल गावरी पुन: चुने गए पूज्य सिंधी पंचायत फाफाडीह नाका के मुखी

अच्छुमल गावरी पुन: चुने गए पूज्य सिंधी पंचायत फाफाडीह नाका के मुखी

रायपुर, 10 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार 7 सितंबर को पूज्य सिंधी पंचायत फाफाडीह नाका की बैठक हुई। बैठक में सर्वसहमति से पुनः अच्छुमल गावरी को पंचायत का मुखी चुना गया। उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन भी किया।

कार्यकारिणी में ये बने पदाधिकारी

  • उपाध्यक्ष: सुंदर दास साजवानी, नरसा लालवानी
  • महासचिव: प्रकाश लालवानी
  • कोषाध्यक्ष: चेतन माखीजा
  • सचिव: गोपी चंद रहेजा, रतन माखीजा
  • सलाहकार: रमेश कुमार वाधवा, आनन्द राम बजाज, सुरेश सचदेव, श्रीचंद लखवानी, जगदीश रूपेरा, जयराम दास रोहड़ा

इन्हें बनाया गया सदस्य

कार्यकारिणी में नवीन गावरी, घनश्याम माखीजा, दीपक कुकरेजा, गुलाब माखीजा, रोशन लाल गावरी, लक्ष्मण हेमनानी, शंकर लाल इसरानी, कैलाश सहजवानी, सुरेश भावनानी, महेश ब्रिजवानी, रमेश हेमनानी, दिनेश रोहड़ा को सदस्य नियुक्त किया गया। पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव गोपी चंद रहेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा। पंचायत की मीटिंग में कुछ प्रस्ताव भी रखे गए जिन्हें सभी से विचार विमर्श करके जल्द ही लागू किया जाएगा।