• Home
  • यूपी
  • सीएचसी गौरा में लगा स्वास्थ्य मेला, पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया शुभारंभ, 350 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार
सीएचसी गौरा में लगा स्वास्थ्य मेला, पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया शुभारंभ, 350 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

सीएचसी गौरा में लगा स्वास्थ्य मेला, पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया शुभारंभ, 350 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

गौरा (प्रतापगढ़), 19 सितंबर 2025। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में शुक्रवार को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 350 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुआ और 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर परिवारों को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम में विकास खंड शिवगढ़ के ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, गौरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश सरोज, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. राजेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह, डीसीपीएम मोहम्मद नाजिम, डीपीएम आरबी यादव, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. नीलेश जायसवाल, डॉ. विकास दीप पटेल और डॉ. केपी पटेल उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं जैसे रक्तचाप, मधुमेह, और सामान्य स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराई गईं।

पूर्व विधायक धीरज ओझा ने अपर निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मेले में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क इलाज मिल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि केंद्र पर नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं और भविष्य में भी ऐसे मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

सीएचसी परिसर में लगेगी सोलर लाइट

पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में जल्द ही सोलर लाइट लगेगी। सोलर लाइट के लग जाने से प्रकाश की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसका लाभ चिकित्सकों और मरीजों का मिलेगा।