Join US

प्रतापगढ़ में चोरों पर अंकुश लगाने पुलिस चलाएगी आपरेशन दस्तक

प्रतापगढ़, 20 सितंबर 2025। प्रतापगढ़ के नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपराध में लिप्त लोगों को सख्त संदेश दिया है। मीडियाकर्मियों से हुई पहली मुलाकात में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई।

जिले में बढ़ रही चोरी की घटना और ड्रोन को लेकर फैले अफवाह पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने साफ किया इस मामले को लेकर पुलिस जिले में आपरेशन दस्तक अभियान चलाएगी। पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर सख्त नजर रखेगी। आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं पर पूर्णत: अंकुश होगा।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने यह भी कहा कि जिले में अपराध रोकना और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। एक दिन पहले ही इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है।

महिला संबंधी अपराधों समेत सभी प्रकार की अपराधिक घटनाओं पर पुलिस जीरो टालरेंस के तहत काम करेगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।