प्रतापगढ़, 3 अक्टूबर 2025। प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा स्थित अष्टभुजा विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में संस्थापक पं. सुखपति राम उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व प्रबंधक उमेश चंद्र मिश्र, जिनका निधन 19 जनवरी 2025 को हुआ था, उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विद्यालय की पुरस्कार समिति ने पंडित सुखपति राम उपाध्याय स्मारक पुरस्कार के लिए कक्षा 9 की छात्रा रिंकी सरोज और पंडित नर्वदेश्वर उपाध्याय स्मारक पुरस्कार के लिए कक्षा 7 की छात्रा सोहिनी सरोज को चुना। इन्हे पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गयी।
पंडित बालेश्वर उपाध्याय स्मारक पुरस्कार कक्षा 9 के छात्र हर्ष शर्मा को दिया गया। बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान लाने वाले कक्षा 10 के छात्र आयुष मौर्य व छात्रा अंशिका श्रीवास्तव, कक्षा 12 के छात्र तनुज पाल व छात्रा निक्की तिवारी को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की गृह परीक्षा के मेधावियों को अष्टभुजा मेधावी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सभी पुरस्कार विद्यालय के अध्यक्ष ऋषेश्वर उपाध्याय और मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय व प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा दिया गया।
.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार वर्मा ने विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष व संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रबंधक को श्रद्धांजलि देते हुए कहा यह विद्यालय जनपद का आदर्श विद्यालय है। यहां के विद्यार्थी बहुत हीं अनुशासित हैं। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता हैं जिसके लिए प्रबंध समिति व विद्यालय परिवार बधाई के पात्र हैं, विद्यालय के बच्चे कान्वेंट विद्यालय से भी बेहतर हैं क्योंकि कुशल नेतृत्व मे यह बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय के अध्यक्ष ऋषेश्वर उपाध्याय ने पूर्व प्रबंधक उमेश जी को याद करते हुए उनके द्वारा विद्यालय को निरंतर आगे बढ़ाने मे उनके योगदान को सराहा।, उन्होंने कहा वे हमारे अभिभावक व मार्गदर्शक थे, उनके योगदान को विद्यालय परिवार सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अप्रैल 2026 से कक्षा 9 की अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं में प्रवेश होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप शिक्षाविद डॉ सोम प्रकाश पाण्डेय, कृपा शंकर शुक्ल, हृदय राम पाण्डेय, अनिल प्रकाश मिश्र, अशोक मिश्र, परमेश्वर मिश्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार शुक्ल, प्रांतीय सदस्य राम चंद्र सिंह, कृष्णा नंद तिवारी, इंद्रा नन्द तिवारी, गोपी नाथ पाठक, विष्णु मिश्र, सुरेश मिश्र, नितिन श्रीवास्तव आदि ने अपनी सहभागिता दी।
कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कई सामाजिक मुद्दों पर बच्चों ने सभी का ध्यान अपने तरफ खींचा। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, मोबाइल का दुरूपयोग, छत्र पति शिवाजी नाटक का अभिनय बहुत ही शानदार रहा, वही शुभ दिन आयो, सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पर बच्चों ने नृत्य से सभी को आनंदित किया, हास्य नृत्य संस्थापक गीत, विद्यालय गीत, अंत्यंत शानदार था।
संचालन घनश्याम सागर, हिमानी शुक्ला, नित्या पांडेय व आभार राजीव सोनकर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य स्कन्द नारायण तिवारी ने सबका स्वागत किया। विजय पाल, मुकेश शुक्ल, अनुज कश्यप, सुशील कुमार, मनोज मिश्र, पवन यादव, अर्चना पांडेय, दीप कुमार विश्वकर्मा, संजय त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।















