खेल

जशपुर में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से, दिए जाएंगे 2.51 लाख रुपये के पुरस्कार

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 3, 2025
1 min read • 1.2k views
जशपुर में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से, दिए जाएंगे 2.51 लाख रुपये के पुरस्कार

रायपुर, 3 अक्टूबर 2025। शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत जिला शतरंज संघ जशपुर के तत्वावधान में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में किया जाएगा। इस ‘चेकमेट@जशपुर’ पहल के अंतर्गत कम्युनिटी हॉल, जशपुर नगर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 11 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे तथा समापन 13 अक्टूबर को शाम 4.00 बजे होगा।

प्रतियोगिता में कुल 2. लाख 51 हजार रुपये का नगद ईनाम और आकर्षक ट्रॉफियां रखी गई हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 31 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता को 11 रुपये के साथ ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। विशेष श्रेणी पुरस्कार के तहत सर्वश्रेष्ठ जशपुर, सर्वश्रेष्ठ सरगुजा डिवीजन, सर्वश्रेष्ठ महिला, वरिष्ठ खिलाड़ी, दिव्यांग प्रतिभागियों सहित विभिन्न वर्गों के विजेताओं के लिए अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के लिए भी अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग में भी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रत्येक आयु वर्ग के विजेताओं को नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

प्रतिभागियों को देना होगा शुल्क

जशपुर जिले के प्रतिभागियों हेतु प्रवेश शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे एवं अन्य जिलों के प्रतिभागियों हेतु प्रवेश शुल्क 500 रूपये निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ राज्य चौस एसोसिएशन (सीजीएससीए) का वार्षिक पंजीकरण करवाना भी अनिवार्य है, जिसका शुल्क जशपुर के निवासियों हेतु 75 रुपये एवं अन्य जिलों के खिलाड़ियों हेतु 150 रुपये निर्धारित है।

प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए प्रथम 50 पुरुष और 30 महिला प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क डॉरमेट्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन भी रियायती दरों पर प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेगा। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए सशुल्क होटल सुविधा भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इन नंबरों पर ले सकेंगे जानकारी

प्रतियोगी के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 7828697878, 8770453053, 8770491200 अथवा एंट्री फार्म संबंधी जानकारी के लिए एफए हर्ष शर्मा मो. नं. 8982636269 अथवा सीजीएससीए पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए एसएनए. अनिल शर्मा मो. 9907733189 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जिला शतरंज संघ, जशपुर द्वारा सभी शतरंज प्रेमियों से इस भव्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।