रायपुर, 11 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 11 अक्टूबर 2025 को आईओएसआईएस सैलून एंड स्पा के आउटलेट की लांचिंग हुई। लांचिग सेरेमनी का आकर्षण अभिनेत्री भाग्यश्री दासानी रहीं। उन्होंने इस आउटलेट का शुभारंभ किया। यह आउटलेट समता कालोनी में मेन रोड पर मोदी हास्पिटल के सामने स्थित है।
आईओएसआईएस सैलून और स्पा की मालकिन किरण बावा ने कहा कि आईओएसआईएस में, हमारा हमेशा से मानना रहा है कि सुंदरता और स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं, एक के बिना दूसरा चमक नहीं सकता। इस नए सैलून और स्पा के साथ, हमारा लक्ष्य एक ऐसा स्थान बनाना है जहां हर मेहमान आराम कर सके, तरोताज़ा हो सके और खुद से फिर से जुड़ सके।













