• Home
  • खेल
  • छत्तीसगढ़ की दो आदिवासी बालिकाओं का जूनियर ओपन फुटबाल नेशनल कैम्प में चयन
छत्तीसगढ़ की दो आदिवासी बालिकाओं का जूनियर ओपन फुटबाल नेशनल कैम्प में चयन

छत्तीसगढ़ की दो आदिवासी बालिकाओं का जूनियर ओपन फुटबाल नेशनल कैम्प में चयन

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ की दो आदिवासी बालिकाओं का चयन जूनियर ओपन फुटबाल नेशनल कैम्प में हुुआ है। बालोद जिले के डौण्डी ब्लाक के चिखली गांव की दोनों बालिकाओं प्राची पोर्ते और वंदिता ने यह सफलता प्राप्त किया है। चिखली गांव दल्लीराजहरा नगर से मात्र 8 किमी की दूरी पर पूर्व दिशा में बसा है। इस गांव से फुटबाल में लगातार राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं।

हाल ही में रायपुर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में ग्राम चिखली के दो बच्चे यमित व साधना ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व किया था। रानी दुर्गावती फुटबॉल क्लब चिखली के सचिव एवं फुटबाल के कोच चन्द्रशेखर पवार ने बताया कि ओपन नेशनल कैंप में चिखली की प्राची पोर्ते व वंदिता का चयन हुआ है। ये दोनों बच्चे अभी खेल अकादमी रायपुर में रहकर अध्ययन कर रहे हैं और वहां पर एनआईएस कोच सरिता कुजुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

दोनों बच्चे चिखली में रहते हुए राज्य स्तरीय, प्राची पोर्ते ने चार स्टेट व दो नेशनल खेल चुकी है। दोनों बच्चे किसान परिवार से हैं और बहुत मेहनती हैं। बच्चों के चयन होने पर जिला खेल अधिकारी बालोद किशोर मेहरा, सपन जेना, छबिलाल, विनिता सैनी प्राचार्य, रम्हऊ राम सरपंच चिखली, राष्ट्रपाल पंच, मंजुला यदु, संजय ठाकुर, रोज़र हसीन तिर्की, जेआर साहू, ईश्वर लाल बघेल, टामिन साहू, मंजुला यदु एवं समाज के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।