प्रतापगढ़, 28 अक्टूबर 2025। पीबीपीजी कॉलेज के आठ छात्रों ने अन्तर महाविद्यालयीय तलवारबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर आल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए चयन किया गया है। चयन पर बधाई देते हुए शिक्षकों ने छात्रों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी है।
प्रो.राजेंद्र सिंह ( रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज परिसर में 17 अक्टूबर को अन्तर महाविद्यालयीय तलवार बाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए पीबीपीजी कॉलेज के आठ उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया।
महिला वर्ग में बबिता, संध्या, दीपिका, कविता एवं पुरुष वर्ग में रोहन कुमार, राजू पटेल, अब्दुल्ला, सचिन सरोज का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी 1 से 12 नवम्बर तक गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय अमृतसर पंजाब में होने वाले आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी तलवारबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रबंधक राजा अनिल प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव प्रो. उपेंद्र कुमार सिंह ने चयन पर बधाई देते हुए जीत के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉ. भावना सिंह, अजय कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।














