• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ मर्चेंट एसोशिएसन का गठन, सतीश जैन अध्यक्ष चुने गए
Marchent asosication Raipur

छत्तीसगढ़ मर्चेंट एसोशिएसन का गठन, सतीश जैन अध्यक्ष चुने गए

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ मर्चेंट एसोशिएसन का गठन किया गया है। सतीश जैन को इसका अध्यक्ष और कलीराम साहू को महासचिव चुना गया। यह एसोशिएसन व्यापारियों के हित में कार्य करेगा।

एसोशिएसन में जीतेन्द्र बरलोटा, विजय जैन, सुनील राठौर, जवाहर अग्रवाल, विजय गुप्ता और लोकेश तिवारी को संरक्षक पद की जिम्मेदारी दी गयी है। कार्यकारी अध्यक्ष मुरली शर्मा को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद का दायित्व जीतेन्द्र साठोने को दिया गया है। शैलष अग्रवाल को सचिव चुना गया है।

उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनीष राठौर,अजीज मामदानी, राजा पंसारी, रजा खान और मनीष गुप्ता को दी गयी है। इसके अलावा राजेश बरलोटा, शरद कुंबलकर, अनिल छटबार, नरेन्द्र केसवानी, देवनारायण पंसारी, सत्यनारायण देवांगन, समीर अग्रवाल, संतोष रावत, पंकज जैन, शिवम तन्नु गुप्ता, सुनील पृथवानी, गोलू खंडेलवाल को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।