• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में 2 नवंबर को होगी अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक
Raghvendr Tiwari

रायपुर में 2 नवंबर को होगी अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक गगन रिजेंसी, एम्स हॉस्पिटल गेट नंबर 1 के सामने, ग्राउंड फ्लोर पर होगी। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बैठक के दौरान प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों को परिचय पत्र और नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह आयोजन अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है।

संगठन का उद्देश्य राज्य में परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना, उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और पारदर्शी व्यवस्था के साथ संगठन को मजबूत बनाना है। बैठक में ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी नीतियों, चुनौतियों और सुधारात्मक उपायों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि यह बैठक संगठन को नई दिशा देने और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के हित में ठोस रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से बुलाई गई है।