• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर पुलिस ने वीरेन्द्र तोमर को ग्वालियर से दबोचा
रायपुर पुलिस ने वीरेन्द्र तोमर को ग्वालियर से दबोचा

रायपुर पुलिस ने वीरेन्द्र तोमर को ग्वालियर से दबोचा

रायपुर, 8 नवंबर 2025। छत्‍तीसगढ़ के कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने उसे ग्वालियर से दबोचने में सफलता हासिल की है। उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। दोनों को जून 2025 से पुलिस तलाश कर रही थी। रायपुर पुलिस ने दोनों पर इनाम घोषित किया था। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तोमर बंधु के खिलाफ सूदखोरी, जबरन वसूली, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 16 केस दर्ज हैं।